• Breaking News

    जौनपुर में सांड ने बुजुर्ग को उठाकर पटका...आधे घंटे तक जमीन पर पड़ा तड़पता रहा, हुई मौत #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News 
    जौनपुर अपडेट न्यूज, जौनपुर। सरायख्वाजा गांव निवासी 85 वर्षीय सांवले सिंह को मंगलवार को सांड ने हमला कर मार डाला। वह नित्य क्रिया को निकले थे। घटना के बाद जहां गांव के लोग दहशत में हैं वहीं बेसहारा पशुओं को गोशाला भेजने की व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

    मृतक सांवले सिंह को संतान नहीं है। वह अपने भाई संजय सिंह व भतीजों के साथ रहते थे। नित्य क्रिया के लिए घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान घर के सामने मौजूद सांड ने अचानक उन पर हमला कर दिया।

    जमीन पर गिरने के बाद भी सांड हमलावर रहा। सुबह का समय होने से आस-पास कोई मौजूद भी नहीं था। सांड के हमले के बाद बुरी तरह घायल सांवले तकरीबन आधे घंटे जमीन पर ही पड़े थे।

    घरवालों की नजर पड़ी तो ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया गया है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad