• Breaking News

    जौनपुर, हाईकोर्ट में PIL की खबर से अटाला मस्जिद की दुकानदरों में मचा हड़कंप #JaunpurUpdateNews

    JaunpurUpdateNews
    जौनपुर अपडेट न्यूज, जौनपुर । जनपद की ऐतिहासिक अटाला जामा मस्जिद एक बार फिर सुर्खियों में है। मस्जिद परिसर में बनी दुकानों को ध्वस्त किए जाने की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रयागराज में जनहित याचिका दायर होने की खबर मिलते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।
    जौनपुर का अटाला मस्जिद बीते कई वर्षों से सुर्खियों में है,

    स्वराज वाहिनी संस्था के संतोष मिश्रा नामक व्यक्ति ने अटाला जामा मस्जिद परिसर में बनी करीब 50 दुकानों के ध्वस्तीकरण की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। हाईकोर्ट ने इस याचिका को जनहित याचिका (PIL) के रूप में सुनवाई योग्य मानते हुए कहा है कि मामला जनहित से जुड़ा है, इसलिए इसकी सुनवाई PIL के तौर पर की जाएगी।

    जनहित याचिका दायर होने के बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। दुकानदार शमीम अहमद का दावा है कि वे 50 वर्षों से भी अधिक समय से यहां दुकानें खोलकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। अचानक ध्वस्तीकरण की मांग ने उनकी रोज़ी-रोटी पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।
     
    वहीं दूसरी ओर स्थानीय नागरिक कमाल आज़मी का आरोप है कि इस पूरे मामले को राजनीतिक रंग देकर हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा बनाया जा रहा है, जबकि असल सवाल आजीविका और विरासत से जुड़ा है। 

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad