• Breaking News

    जौनपुर, तीन फरार मेडिकल संचालकों पर लुकआउट नोटिस जारी, जिले से बाहर जाने पर रोक #JaunpurUpdateNews

    JaunpurUpdateNews 
    जौनपुर अपडेट न्यूज, जौनपुर। जिले में कफ सिरप के मामले में पुलिस ने तीन फरार मेडिकल संचालकों पर लुकआउट नोटिस जारी किया है। पुलिस ने कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्यवाही की है। जहरीले कफ सिरप के मामले में अब तक 12 मेडिकल स्टोर संचालकों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फिल्हाल बातचीत के दौरान एसएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने तीन फरार मेडिकल संचालकों पर लुकआउट नोटिस जारी करने की जानकारी दी है। 

    मीडिया से बातचीत के दौरान पुलिस ने बताया कि मामला सिर्फ अवैध बिक्री तक ही नहीं बल्कि इसके तार एक संगठित नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस इस मामले में भी जांच कर रही है। एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी टीम का गठन कर दिया गया है। लुकआउट नोटिस जारी होने से अब आरोपियों के जिले से बाहर जाने न जाने को लेकर रोक लगा दी गई है। 
    जिले में जहरीले कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी के मामले में कोतवाली में कुल 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad