जौनपुर, कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में पराविधिक स्वयंसेवकों का संवर्धन प्रशिक्षण, पांच जनपदों के पीएलवी हुए शामिल #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News 

जौनपुर अपडेट न्यूज, जौनपुर। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर के अध्यक्ष सुशील कुमार शशि के नेतृत्व में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में पराविधिक स्वयंसेवकों (पीएलवी) के लिए संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में जौनपुर के साथ-साथ सुल्तानपुर, भदोही, मिर्जापुर एवं प्रयागराज जनपदों से आए पराविधिक स्वयंसेवकों और न्यायिक अधिकारियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार शशि ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि पराविधिक स्वयंसेवक समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनका सतत प्रशिक्षण आवश्यक है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम तकनीकी सत्र में बाल श्रम से संबंधित कानूनों की जानकारी सहायक श्रम आयुक्त देवव्रत यादव ने दी। राष्ट्रीय विधिक सेवा योजनाओं पर पूर्णकालिक सचिव, प्रयागराज दिनेश कुमार गौतम ने विस्तार से प्रकाश डाला। पंचायती राज विभाग की योजनाओं की जानकारी अपर जिला पंचायत राज अधिकारी अरविंद प्रभाकर द्वारा दी गई, जबकि स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली पर सदस्य लोक अदालत रजनी सिंह ने प्रशिक्षण दिया।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।