जौनपुर, कार की चपेट में आकर बाइक सवार सफाई कर्मचारी व पिता की मौत #JaunpurUpdateNews
JaunpurUpdateNews 

जौनपुर अपडेट न्यूज, खुटहन, जौनपुर। बिशुनपुर वाया लोनियापट्टी मार्ग के सुइथाखुर्द नहर पुलिया के पास बुधवार को कार की चपेट में आकर बाइक सवार पिता पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। मृत पुत्र सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। दुर्घटना के बाद चालक कार सहित मौके से फरार हो गया।

अस्पताल पहुंचे स्वजनों के करुण क्रंदन से माहौल बोझिल हो गया। सरपतहा थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी 39 वर्षीय सुनील गौतम खुटहन विकास खंड के छताईंकला गांव में बतौर सफाई कर्मचारी तैनात था। बुधवार को वह ड्यूटी से खाली होकर घर पहुंच बीमार पिता 64 वर्षीय हरी लाल को इलाज हेतु बाइक से शाहगंज ले जा रहा था।

बिशुनपुर चौराहे से लगभग दो किमी आगे नहर पुलिया के पास पहुंचा था कि सामने से तेज गति से आ रही एक कार की चपेट में आ गया। हेलमेट न पहने होने के चलते दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। टक्कर मारने के बाद चालक कार सहित मौके से भाग गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएससी भेजवाया।
जहां देखते ही चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही मृतकों के स्वजन अस्पताल पहुंच गए। मृतक सुनील की माता दशहरा देवी, पत्नी पूजा और पुत्र शौरभ, सिद्धार्थ व पुत्री शालिनी के रोने बिलखने से माहौल गमगीन हो गया।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।