• Breaking News

    जौनपुर में सीएम का आगमन, तैयारिया में जुटा प्रशासन #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News 

    जौनपुर अपडेट न्यूज, जौनपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सोमवार को जनपद के दौरे पर आ रहे हैं। वे खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश सरकार गिरीश चंद्र यादव के आवास पर उनके पिता स्वर्गीय सवधू यादव के निधन पर आयोजित त्रयोदशी कार्यक्रम में सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।


    यह जानकारी खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री के मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सोमवार सुबह 11:10 बजे लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट, बाबतपुर (वाराणसी) पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे हेलीकॉप्टर द्वारा जौनपुर के भकुरा उत्तर के पूरा स्थित खेल के मैदान पर बने हेलीपैड पर लगभग 11:30 बजे उतरेंगे।


    हेलीपैड से सीधे मुख्यमंत्री मोहन यादव राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के आवास पर पहुंचेंगे, जहां वे त्रयोदशी कार्यक्रम में सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वह लगभग 40 मिनट तक रुकेंगे।

    कार्यक्रम उपरांत मुख्यमंत्री श्री यादव पुनः हेलीकॉप्टर से लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट, बाबतपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad