• Breaking News

    मृत्युंजय महादेव धाम उमरछा में हुई सुन्दर काण्ड प्रतियोगिता #JaunpurUpdateNews

    JaunpurUpdateNews 
    जौनपुर अपडेट न्यूज, नौपेड़वा, जौनपुर। सुन्दर काण्ड निष्ठा, साहस और अटूट श्रद्धा विश्वास का प्रत्यक्ष प्रमाण है। बुद्धि बल से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है। उक्त बातें भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने बीती रात्रि मृत्युंजय महादेव धाम उमरछा में प्रत्येक माह होने वाले प्रदोष व्रत के दिन सस्वर सुंदर कांड पाठ प्रतियोगिता के समापन अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह के दौरान कही।

    उन्होंने आगे कहा कि यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि प्रभु श्रीराम के प्रति सच्ची भक्ति का महायज्ञ है जिसमें हनुमान जी के जीवन चरित्र की दिव्य गाथा का गुणगान किया जाता है। 

    रसूलपुर खुटहन के शिवा सम्राट के प्रतिभागी सस्वर गायकों ने जिस भक्ति भाव और मधुर वाणी से सुन्दर काण्ड का पाठ किया है, वह हृदय को छू लेने वाला रहा है। प्रतियोगिता में हार-जीत मायने नहीं रखती। आपका समर्पण ही जीत है।

    प्रतियोगिता के पहले अशोक दुबे और हीरामणी उपाध्याय ने मंत्रोच्चार के बीच यजमान अमित उपाध्याय धर्मपत्नी रंजू उपाध्याय द्वारा विधिवत पूजन किया गया। दर्शकों के साथ निर्णायक मण्डल के सदस्य ललित शुक्ल, कैलाशनाथ शुक्ल एवं सतीश उपाध्याय ने अपने निर्णय को बंद लिफाफे में सुरक्षित रखा। 
    इस दौरान नगर पालिका जौनपुर के पूर्व नामित सदस्य शरद टण्डन, शेषनाथ शुक्ल, लालजी शुक्ल, सूर्यनाथ शुक्ल के अलावा भाजपा नेता सूर्य प्रकाश चौबे, जनार्दन गौंड, ओम प्रकाश सिंह, अर्जुन सिंह को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यजमान अमित ने सस्वर सुन्दर काण्ड प्रतियोगिता के प्रतिभागीगण शिवनन्दन मौर्य, सुनील चतुर्वेदी, अनुराग उपाध्याय, अजय गुप्ता, सुनील शर्मा को भी अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किये। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad