जौनपुर, चाइनीज़ मांझे की जद में आया युवक जख्मी #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जौनपुर अपडेट न्यूज, जौनपुर। प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझा से लगातार हो रही घटनाओं के मद्देनजर बाइक से कहीं आने जाने वालों में वर्तमान समय में दहशत जैसा माहौल बना हुआ है। आवश्यक कार्य से घर से निकलने वाले लोगों में भय का माहौल हर घड़ी बना हुआ रहता है वह भी इसलिए की न जाने अगला शिकार कौन हो जाए।

गत दिनों चाइनीज़ मांझे की चपेट में आने से एक शिक्षक की दर्दनाक मौत हो चुकी है।घटना के बाद जिला प्रशासन की नींद टूटी और चाइनीज़ मांझा की बिक्री व उपयोग के खिलाफ धरपकड़ की कार्रवाई शुरू की गई। बावजूद इसके, शहर में इसका अवैध इस्तेमाल थमने का नाम नहीं ले रहा है।
शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के इईशापुर मोहल्ले का है, जहां निवासी सोल्जर यादव पुत्र संतोष यादव उस समय गंभीर रूप से घायल हो गया, जब वह घर से बाइक पर सवार होकर किसी कार्य वश निकला ही था। इसी दौरान मोहल्ले में फैले चाइनीज़ मांझे की जद में आने से उसकी गर्दन कट गई। यह तो गनीमत रहा समय रहते उसका उपचार कराया गया। जिससे वह पूरी तरह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में चाइनीस मांझा को लेकर भय जैसा माहौल बना हुआ है।
हालांकि घटना की जानकारी होने पर हल्का भंडारी पुलिस चौकी प्रभारी संतोष कुमार यादव साथी जवान शमीम अख्तर आदि जवानों को साथ लेकर तुरंत क्षेत्र में चक्रमण कर चाइनीस मांझा की बिक्री करने और पतंग उड़ाने वालों की घर पकड़ के अलावा एक दो बच्चों को पतंग उड़ाता देख बच्चों को समझाते हुए परिजनों को सख्त हिदायत देकर कहे की दोबारा अगर बच्चों को भी पतंग उड़ाते देखूगा तो परिजन यानी के बड़ों के विरुद्ध कार्रवाई करूंगा।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।