जौनपुर, दहेज हत्या के आरोपित पति सहित सास ससुर गिरफ्तार #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News

जौनपुर अपडेट न्यूज, बक्शा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव में बीते गुरुवार की शाम 24 वर्षीय महिला द्वारा फांसी लगाकर जान देने के मामले में आरोपित पति सहित सास ससुर को शनिवार को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

मछलीशहर थाना क्षेत्र के अल्लापुर गांव निवासी मृतका के पिता बृजलाल गौतम अपनी पुत्री प्रियंका की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व बक्शा थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी हितेश गौतम के साथ किया था।
किसी बात से नाराज प्रियंका ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के दिन रात्री में पुलिस ने वादी बृजलाल गौतम की तहरीर पर पति हितेश गौतम, ससुर संतोष गौतम एवं सास विद्यावती के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उपनिरीक्षक अरविंद, सिपाही रामप्रवेश यादव, सतेन्द्र यादव एवं मधू यादव ने परशुरामपुर गांव से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।