• Breaking News

    जौनपुर, राज्यमंत्री के प्रतिनिधि की समाजसेवी मां का निधन शोक #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News

    जौनपुर अपडेट न्यूज, जौनपुर। प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीशचंद्र यादव के प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता अजय सिंह खर्चू की माता का शनिवार की सुबह निधन हो गया। निधन की खबर लगते ही उनके घर राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव समेत भारी संख्या में जनप्रतिनिधि पहुंचकर शोक सवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि दिया।
    बता दें कि सरायख्वाजा गांव के निवासी राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव के प्रतिनिधि अजय सिंह खर्चू की माता विद्या सिंह का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनकी तबीयत रात में बिगड़ गई थी, विद्या सिंह क्षेत्र में लोगों की मदद करने के रूप में जानी जाती थी । 

    विद्या सिंह के निधन की खबर लगते ही प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीशचंद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह, भाजपा जिला महामंत्री राजु सिंह दादा, आई.बी. सिंह, जिला पंचायत सूबेदार सिंह करंजाकला भाजपा नेता सुनील यादव मम्मन, क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड के चेयरमैन राजकेसर पाल, शिक्षक नेता रंणजय यादव, रवि सिंह, मनोज वत्स, सुभाष अतरही, सुनील यादव, सौरभ सिंह सीनू, दुर्गेश सिंह पहुंच कर शोक संवेदना जताई और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। 

    स्वर्गीय विद्या सिंह का अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकणिका घाट पर किया गया। एडवोकेट जयप्रकाश सिंह, संतोष सिंह, प्रधान रैना सिंह सहित परिजनों से मिलकर लोगों ने शोक संवेदना जताई।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad