• Breaking News

    जौनपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवक का कुएं में मिला शव, हत्या की आशंका #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News

    जौनपुर अपडेट न्यूज, मीरगंज (जौनपुर)। क्षेत्र के चौकीखुर्द गांव स्थित कुएं में शनिवार की दोपहर युवक का शव उतराया देख ग्रामीण सहम उठे। पुलिस ने शव निकलवाया तो मृत युवक की शिनाख्त गांव के ही गोविंद कन्नौजिया के 25 वर्षीय पुत्र शुभम कन्नौजिया के रूप में हुई। वह 5 दिसंबर की रात रहस्यमय परिस्थितियों में घर से लापता हो गया था। स्वजन ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस छानबीन में जुटी है।


    स्वजन के अनुसार शुभम कन्नौजिया 5 दिसंबर को भोजन करने के बाद सोने जा रहा था। उसी समय किसी अज्ञात नंबर से काल आने के बाद बिस्तर के पास ही मोबाइल फोन छोड़कर घर से निकल गया। सुबह मां जगाने गई तो शुभम नहीं मिला।


    काफी खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर किसी अनहोनी की आशंका से घबराए स्वजन ने थाने में सूचना दी थी। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया। शुभम का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई।


    इसी दौरान शनिवार को गांव में एकांत स्थान पर कुएं में शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी विनोद कुमार अंचल हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे।

    गोताखोरों को बुलाकर शव निकलवाया। शिनाख्त होते ही स्वजन रोने-बिलखने लगे। स्वजन ने आशंका जताई कि किसी ने हत्या कर साक्ष्य मिटाने की मंशा से शव कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर प्रक्रिया पूरी की।


    " मामला संदिग्ध है। काल डिटेल खंगालने के साथ ही संभावित हर पहलू की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण पूरी तरह साफ होगा। आगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -विनोद कुमार अंचल, थानाध्यक्ष मीरगंज। "

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad