जौनपुर में पति ने पत्नी का गला काट खुद का रेता गला, दोनों की हालत नाजुक #JaunpurUpdateNews
JaunpurUpdateNews 

जौनपुर अपडेट न्यूज, जौनपुर। ज़िले के जलालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेला में मामूली बात को लेकर पति-पत्नी में हुए विवाद में पति ने पहले अपना गला रेत दिया और फिर पत्नी का भी गला रेत दिया। घटना मंगलवार रात लगभग नौ बजे की है। बेला गांव निवासी संतोष कुमार सिंह उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र राजेश कुमार सिंह अपनी पत्नी आकांक्षा सिंह और दो छोटे छोटे बच्चो के साथ-सोये हुए थे कि दोनों पति-पत्नी के बीच कहासुनी होते हेते बात कुछ इतनी ज्यादा बिगड़ गई कि पति ने घर में रखा हुआ तेज धार धारदार चाकू को उठा लिया।

जब तक पत्नी कुछ समझ पाती तब तक उसने अपने ही गले को रेत दिया। इतने से ही वह नहीं रूका और अपने कटे हुए गले की हालत में पत्नी का भी गला रेत दिया। घर में हुई चीख पुकार सुनकर परिवार समेत आस पड़ोस की भीड़ एकत्रित हो गई।

दोनों पति-पत्नी को देर रात लगभग 12:00 बजे जिला अस्पताल लाया गया जहां से उनकी बिगड़ती हालत देखकर चिकित्सक ने दोनों को बेहतर उपचार के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।