इंडियन एयरफोर्स से रिटायर्ड अधिकारी कर रहा था पाकिस्तान के लिए जासूसी, असम से गिरफ्तार #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
असम पुलिस ने शुक्रवार रात एक सेवानिवृत्त भारतीय वायुसेना (IAF) अधिकारी को पाकिस्तान से जुड़े जासूसी नेटवर्क के लिए काम करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से निगरानी में था और शुरुआती जांच के बाद उसे हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहलान कुलेंद्र शर्मा के रूप में हुई है, जो असम के सोनितपुर जिल के तेजपुर स्थित पटिया इलाके का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लगातार निगरानी और प्रारंभिक जांच के बाद उसे हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने क्या दावा किया?
पुलिस का दावा है कि कुलेंद्र शर्मा कथित तौर पर पाकिस्तानी जासूसी एजेंसी से जुड़े लोगों के संपर्क में था और उन्हें संवेदनशील जानकारियां दे रहा था। उसके मोबाइल फोन और लैपटॉप से कुछ संदिग्ध सामग्री बरामद की गई है। पुलिस को आशंका है कुछ डेटा डिलीट भी किया गया है।
कुलेंद्र शर्मा भारतीय वायुसेना में जूनियर वारंट ऑफिसर के पद पर तैनात था। वह तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन में पोस्टेड था, जहां सुखोई-30 लड़ाकू विमानों का स्क्वाड्रन मौजूद है। वह वर्ष 2002 में सेवानिवृत्त हुआ था। सेवानिवृत्ति के बाद कुलेंद्र ने कुछ समय के लिए तेजपुर यूनिवर्सिटी में भी काम किया था।
BNS की कई धाराओं में मामला दर्ज
सोनितपुर के डिप्टी एसपी हरिचरण भूमिज ने कहा कि आरोपी के पाकिस्तान से जुड़े होने का शक मजबूत है, लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही इसकी पुष्टि की जा सकेगी। पुलिस ने कुलेंद्र शर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल, पुलिस इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से मिले डेटा की जांच कर रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से पड़ताल की जा रही है।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।