• Breaking News

    यूपी भाजपा अध्यक्ष चुनाव: नामांकन करने के बाद पंकज चौधरी का बयान आया सामने, बोले- कोई पद छोटा या बड़ा नहीं #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News

    जौनपुर अपडेट न्यूज, राजधानी लखनऊ में यूपी भाजपा अध्यक्ष के लिए नामांकन करने के बाद केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि अभी नामांकन दाखिल हुआ है। जांच चल रही है। रविवार को जब घोषणा होगी तभी मैं कुछ कह पाऊंगा। कोई पद छोटा या बड़ा नहीं होता है। पार्टी से जो दायित्व मिलता है, उसे कार्यकर्ता के नाते हम पूरी निष्ठा से निभाते हैं।

    बताते चलें कि भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने शनिवार को नामांकन कर दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ प्रस्तावक बने। इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य व ब्रजेश पाठक, मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मंत्री स्वतंत्रदेव, मंत्री दारा सिंह चौहान, मंत्री ए के शर्मा, कमलेश पासवान, राज्यमंत्री असीम अरुण मौजूद रहे। 

    वहीं, रविवार को लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में पीयूष गोयल नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया जाएगा। दोपहर एक बजे पंकज चौधरी, पीयूष गोयल और विनोद तावड़े के साथ लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट पर पंकज चौधरी ने ANI से बातचीत में कहा था, आज भाजपा के सभी सांसदों को बुलाया गया है, प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना है, उसमें सबको बुलाया गया है। अब आगे पार्टी तय करेगी

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad