• Breaking News

    जौनपुर, सघन पल्स पोलियों अभियान के तहत बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवा #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News

    जौनपुर अपडेट न्यूज, रविवार को पल्स पोलियों अभियान के तहत विकास खंड मछलीशहर के बामी गांव के कम्पोजिट विद्यालय परिसर में शून्य से पांच वर्ष तक के कुल 109 बच्चों को पोलियों की ड्राप पिलाई गई। ब्लाक मोबिलाइजेशन कोर्डिनेटर – यूनिसेफ जय सिंह ने रविवार की सुबह बामी के सेन्टर का निरीक्षण भी किया। 

    उन्होंने बताया कि पूरे मछलीशहर विकास खंड में 43730 बच्चों दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है जिसके लिए 95 केन्द्रों पर दवा पिलाई जा रही है। मछलीशहर कस्बे में रोड़वेज बस स्टाप तथा जंघई तिराहे पर प्राइवेट बस स्टाप पर यात्रा कर रहे बच्चों को दवा पिलाई गई। इसी तरह जंघई रेलवे स्टेशन पर भी बच्चों को दवा पिलाने के लिए टीमें लगाई गई हैं।सोमवार से शुक्रवार तक स्वास्थ्य कार्यकर्ता डोर टू डोर दवा पिलायेंगे और आगामी 22 दिसंबर को किसी भी कारण से छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाई जायेगी।

    आज के अभियान में गांव की आशा बहुओं,आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं तथा विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने सहयोग किया। इस वर्ष प्रदेश के कुल 33 चिन्हित जनपदों में ही दवा पिलाने का कार्य जा रहा है।
    आपको बताते चलें कि जनपद जौनपुर में वर्ष 2007 से एवं पूरे प्रदेश में वर्ष 2010 से तथा पूरे देश में जनवरी 2011 से पोलियो का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। 

    विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत को पहले ही पोलियो मुक्त देश घोषित कर चुका है लेकिन पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान में इक्का-दुक्का मामले मिलने से अभी भी भारत में एहतियातन यह अभियान जारी है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad