• Breaking News

    जौनपुर, में बच्चा चोरी के शक में साधुओं को पीटा, लात-घूंसों और बेल्ट से मारा; चार गिरफ्तार #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News 

    जौनपुर अपडेट न्यूज, जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने बालिका के अपहरण के प्रयास का आरोप लगाते हुए दो साधुओं की बुरी तरह से पिटाई करने के मामले में प्रकाश में आए दो नाबालिगों सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इंटरनेट मीडिया में घटना के प्रचलित वीडियो के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।


    शहर कोतवाल विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया शनिवार को इंटरनेट मीडिया में प्रचलित एक वीडियो को संज्ञान में लिया गया। इसमें दो साधु वेषधारियों को कुछ लोग लात-घूंसों व बेल्ट से पीटते दिखे। 

    पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे सरायपोख्ता चौकी प्रभारी राहुल रंजन ने घायल साधुओं को उपचार व मेडिकल मुआयना के लिए जिला अस्पताल भेजा।

    घायल साधुओं में से एक हरदोई जिले के शहर कोतवाली के जोगीपुर निवासी विवेक की तहरीर पर अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध मारने-पीटने, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

    सरायपोख्ता पुलिस चौकी प्रभारी राहुल रंजन, सुनील यादव की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चिह्नित किए गए आरोपितों मछलीशहर पड़ाव निवासी कृश सोनकर, रुहट्टा मोहल्ला निवासी सूरज सोनकर व दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी कर आरोपितों का संबंधित न्यायालयों में चालान कर दिया।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad