• Breaking News

    UPSC IES 2025: जौनपुर के ओम मिश्रा ने हासिल किया 17वीं रैंक, क्षेत्र में खुशी की लहर #JaunpurUpdateNews

    JaunpurUpdateNews 
    जौनपुर अपडेट न्यूज, जौनपुर। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित भारतीय अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा (IES) 2025 में जौनपुर नगर के प्रतिष्ठित अधिवक्ता स्वर्गीय श्री आदित्य नारायण मिश्र के भतीजे ओम मिश्रा, पुत्र विभव शंकर मिश्रा, ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर 17वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी इस शानदार सफलता से जनपद सहित पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल है।

    उल्लेखनीय है कि ओम मिश्रा का विगत वर्ष भी इस प्रतिष्ठित परीक्षा में चयन हो चुका है। वर्तमान में वे इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में अधिकारी पद पर कार्यरत हैं। इसके बावजूद उन्होंने निरंतर अध्ययन और कठिन परिश्रम के बल पर इस वर्ष और बेहतर रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

    भारतीय अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा को देश की सबसे कठिन और प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं में शामिल किया जाता है, जिसमें हर वर्ष हजारों मेधावी अभ्यर्थी भाग लेते हैं। सीमित सीटों और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच ओम मिश्रा की यह सफलता अनुशासन, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम मानी जा रही है।

    अपनी सफलता पर ओम मिश्रा ने बताया कि यह उपलब्धि उनके माता-पिता, परिवारजनों, शिक्षकों और मार्गदर्शकों के सहयोग एवं आशीर्वाद से संभव हो सकी है। उन्होंने कहा कि सही रणनीति, नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास के साथ किसी भी कठिन लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

    इस उपलब्धि पर शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad