जौनपुर, बस ने बैटरी रिक्शा को मारी टक्टर, तीन महिलाएं घायल #JaunpurUpdateNews
JaunpurUpdateNews 
जौनपुर अपडेट न्यूज, शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मजडीहा गांव के समीप गुरुवार दोपहर जौनपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बैटरी रिक्शा को टक्कर मार दिया। घटना में रिक्शा सवार 3 महिलाएं गम्भीर रुप से घायल हो गयीं। सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोलनापुर गांव निवासी नीलम (45) पत्नी दीपक, रीमा (35) पत्नी शिव पूजन व सुनीता (35) पत्नी अनिल कुमार मजडीहा मोड़ से शाहगंज आने के लिए रिक्शा पर सवार हुई। कुछ ही आगे रिक्शा बढ़ा इसी दौरान जौनपुर की ओर से आ रही प्राइवेट बस ने पीछे से रिक्शे में टक्कर मार दी।
घटना में पीछे की तरफ बैठी तीनों महिलाएं गम्भीर रुप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेते हुये घायलों को अस्पताल भेजकर घटना की जांच में जुटी रही।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।