• Breaking News

    जौनपुर, 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या #JaunpurUpdateNews

    JaunpurUpdateNews 
    जौनपुर अपडेट न्यूज, नौपेड़वां,जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को चपरामऊ गांव निवासी 12वीं की छात्रा वसु यादव (लगभग 20 वर्ष) ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

    परिजनों को सुबह घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल युवती को फंदे से उतारा। उसे उपचार के लिए जौनपुर के नईगंज स्थित एक निजी अस्पताल सुनीता हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मृतका के परिजनों ने शव को वापस घर लाकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बक्शा थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल के शवगृह भेज दिया।

    पुलिस की सूचना पर फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। मृतका वसु यादव (लगभग 20 वर्ष) इतेन्द्र यादव की पुत्री थी और चपरामऊ गांव की निवासी थी। वह कक्षा 12वीं की छात्रा थी।

    थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है। घटनास्थल पर शांति व्यवस्था कायम है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad