जौनपुर, शहर के 13 चौराहों पर होगी सीसीटीवी कैमरे से निगरानी #JaunpurUpdateNews
JaunpurUpdateNews 
जौनपुर अपडेट न्यूज, जौनपुर। शहर के 13 मुख्य चौराहों की निगरानी अब सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी। इस कार्य पर 4.94 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसकी स्वीकृति मिल गई है।

यह कार्य जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की निधि से कराया जाएगा। अपराध पर लगाम कसने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए शहर के आसपास के मुख्य चौराहे अब सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेंगे। इससे किसी तरह के विवाद, छेड़खानी या आपराधिक घटना की स्थिति में पुलिस एवं प्रशासन को जांच के लिए पुख्ता सबूत मिल सकेंगे।
इसके मद्देनजर जौनपुर सांसद के प्रस्ताव पर 13 भीड़भाड़ वाले तिराहाें व चौराहों को सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए चिह्नित कर पुलिस अधीक्षक को कार्य कराने की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। 15 से 20 दिन में कैमरा लगाए जाने का कार्य शुरू होगा। पीडी, डीआरडीए कृष्ण करुणाकर पांडेय ने बताया कि 13 तिराहों, चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए सांसद निधि से प्रस्ताव दिया है।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।