जौनपुर में तेज रफ्तार का कहर: घूमने आए स्कूली बच्चों की बस डिवाइडर पर चढ़ी, 10 छात्र समेत 11 घायल #JaunpurUpdateNews
JaunpurUpdateNews
जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के अलीगंज बाजार के पास बुधवार रात प्रतापगढ़ के कमला गोविंद एजुकेशनल स्कूल के बच्चों से भरी बस डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में 10 छात्र और एक स्कूल स्टाफ घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया।

प्रतापगढ़ के जहानाबाद, पट्टी स्थित स्कूल के कक्षा तीन से 10 तक के 33 बच्चे बुधवार भोर में वाराणसी भ्रमण के लिए निकले थे। सारनाथ समेत अन्य स्थानों पर घूमने के बाद उन्हें काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करना था, लेकिन देरी का हवाला देकर चालक ने वहां जाने से मना कर दिया। इसके बाद बस मां शीतला चौकियां धाम के लिए रवाना हुई।

घायल छात्रों में खुशी सिंह, शिवानी, कोमल शर्मा, अनु गौतम, शिवानी गौतम, राधा सिंह, सोनाक्षी, लकी सरोज, ऋषभ चौहान और मनीष वर्मा सहित अन्य शामिल हैं। एसडीएम सदर योगिता और सीएमओ डॉ. गंगाराम गौतम ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।