• Breaking News

    जौनपुर में आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर 2.75 लाख की ठगी, 2 पर केस दर्ज #JaunpurUpdateNews

    JaunpurUpdateNews

    जौनपुर। आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक महिला से 3 लाख रुपये लेने के बाद 2.75 लाख रुपये वापस नहीं करने का आरोप लगा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस दो आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

    बरावां गांव निवासी आरती देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के ही अमर सिंह व मोहनलाल ने आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर उससे तीन लाख रुपये लिए। आरोप है कि 21 दिसंबर 2024 को 50 हजार रुपये आनलाइन भुगतान कराया गया। इसके अलावा 1.40 लाख रुपये नकद और 1.10 लाख रुपये की धनराशि नौकरी दिलाने के नाम पर ली गई।

    पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने नौकरी के नाम पर नियुक्ति पत्र भी दिया, जो बाद में फर्जी होने का आरोप लगाया गया। काफी समय तक नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया जाता रहा। मामला बढ़ने पर 25 हजार रुपये वापस किए गए, लेकिन शेष 2.75 लाख रुपये अब तक नहीं लौटाए गए।

    थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक भगवान यादव को सौंपी गई है। आगे तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad