5 नवंबर को जौनपुर आएंगे नितिन गडकरी, मुंगराबादशाहपुर में 90 मिनट का होगा कार्यक्रम #JaunpurUpdateNews
JaunpurUpdateNews 
जौनपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 5 नवंबर को जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर पहुंचेंगे। प्रभारी अधिकारी प्रोटोकॉल की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री का जनपद में कुल दो घंटे का निर्धारित कार्यक्रम रहेगा, जबकि मुख्य आयोजन 90 मिनट तक चलेगा।

प्रोटोकॉल के अनुसार सुबह 11:15 बजे नितिन गडकरी हेलीकॉप्टर से मुंगराबादशाहपुर स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
इसके बाद दोपहर 1:15 बजे केंद्रीय मंत्री मुंगराबादशाहपुर हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे।
केंद्रीय मंत्री के इस दौरे को जौनपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में सड़क एवं राष्ट्रीय राजमार्ग विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।