जिला कारागार का औचक निरीक्षण, कैदियों से पूछी समस्याएं #JaunpurUpdateNews
JaunpurUpdateNews
जौनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन सुशील कुमार सिंह ने मंगलवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही बंदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए जेल अधीक्षक को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सुशील कुमार शशि के निर्देशन में यह निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सचिव ने जेल अस्पताल, पाकशाला, कैंटीन, महिला बैरक, बच्चा बैरक सहित सभी बैरकों का जायजा लिया। उन्होंने वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद जेल में निरुद्ध बंदियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनकी समस्याओं और जरूरतों के बारे में जानकारी ली।
सचिव ने बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि पात्र बंदी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक पवन कुमार त्रिवेदी, जेलर, डिप्टी जेलर, डॉ. दिलीप कुमार सिंह, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल तथा प्रकाश तिवारी, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।