• Breaking News

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में युवाओं को बताया गया वोटर बनने का तरीका, ECINET ऐप से कराया पंजीकरण का लाइव प्रदर्शन #JaunpurUpdateNews

    JaunpurUpdateNews 

    जौनपुर। लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मंगलवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। निर्वाचन साक्षरता क्लब के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को मतदाता बनने की प्रक्रिया समझाई गई और 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।




    विश्वविद्यालय के विश्वकर्मा छात्रावास सभागार में आयोजित कार्यक्रम भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 के तहत आयोजित हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशन में स्वीप कार्यक्रम की कड़ी में आयोजित इस जागरूकता अभियान में ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया का विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।


    कार्यक्रम में फॉर्म-6 भरने का तरीका, आयु एवं निवास प्रमाण पत्र सहित जरूरी दस्तावेजों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं के मोबाइल में ECINET ऐप डाउनलोड कराया गया। ऐप के माध्यम से मतदाता पंजीकरण, मतदाता सूची में अपना नाम खोजने और आवश्यक संशोधन करने की प्रक्रिया का लाइव प्रदर्शन भी किया गया।


    स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान नए मतदाता अपना नाम जुड़वा सकते हैं। साथ ही मतदाता सूची में नाम संशोधन, विलोपन और स्थानांतरण के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी मतदाता बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए बीएलओ से संपर्क करने के अलावा voters.eci.gov.in पोर्टल या ECINET ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है।


    उन्होंने विभिन्न आवेदनों की जानकारी देते हुए बताया कि नया नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6, मतदाता सूची से नाम हटवाने या आपत्ति दर्ज कराने के लिए फॉर्म-7 तथा नाम, जन्मतिथि, फोटो, पता और मोबाइल नंबर में संशोधन, स्थानांतरण एवं दिव्यांग मतदाता के रूप में चिह्नांकन के लिए फॉर्म-8 का उपयोग किया जाता है।


    ईएलसी कोआर्डिनेटर डॉ. दीपक मौर्य ने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों से अपील की कि वे अपने यहां स्थापित निर्वाचन साक्षरता क्लब को सक्रिय रखें। क्लब के माध्यम से पात्र छात्र-छात्राओं और आम लोगों को मतदाता बनने के लिए जागरूक करें। उन्होंने महाविद्यालयों में मतदाता हेल्प डेस्क स्थापित करने तथा पात्र विद्यार्थियों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने में सहयोग करने का भी आह्वान किया।


    कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संकल्प लिया कि वे स्वयं मतदाता बनेंगे तथा अपने परिवार और मोहल्ले के अन्य पात्र लोगों को भी मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करेंगे।


    इस अवसर पर वार्डेन डॉ. नितेश जायसवाल, कैंपस एंबेसडर हितेश विश्वकर्मा एवं आरती मौर्या, डॉ. श्रवण कुमार, डॉ. रविकेश मौर्य, डॉ. अमित गुप्ता, अभिषेक यादव, डॉ. प्रवीण मिश्रा, डॉ. प्रेमचंद यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad