• Breaking News

    वुशु प्रतियोगिता में मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज का दबदबा, आठ महाविद्यालयों को पछाड़ प्रथम स्थान पर जमाया कब्जा #JaunpurUpdateNews

    JaunpurUpdateNews 

    जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीय महिला एवं पुरुष वुशु प्रतियोगिता में मेजबान मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान पर कब्जा जमा लिया। बुधवार को आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के आठ महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया।



    मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में सतगुरु पीजी कॉलेज, शिव गोविंद पीजी कॉलेज, राजा कॉलेज समेत आठ महाविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। कड़े मुकाबलों के बाद मेजबान मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज की टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। वहीं सतगुरु पीजी कॉलेज की टीम दूसरे और शिव गोविंद पीजी कॉलेज की टीम तीसरे स्थान पर रही।

    मेजबान महाविद्यालय के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल रहा। महाविद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की।

    इस अवसर पर राहुल पटेल, पवित्रक, सचिव डॉ. शाहनवाज, डॉ. विवेक विक्रम सिंह, कोच किरमानी एवं राजन पांडेय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad