• Breaking News

    Jaunpur news भाजपा अपने कार्यकताओं के चलते दुनिया की सबसे पार्टी बनी:-रामविलास पाल #JaunpurUpdateNews

    JaunpurUpdateNews

    भाजपा अपने कार्यकताओं के चलते दुनिया की सबसे पार्टी बनी:-रामविलास पाल
    1:-2027 में प्रचंड बहुमत की सरकार
    जफराबाद।भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्त्ता के बलबूते देश ही नही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।यह बातें बुधवार को सिरकोनी विकास खण्ड के रामेश्वरम इंटर कालेज राजेपुर में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए भाजपा किसान मोर्चा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष रामविलास पाल ने कही।


    उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं निरंतर परिश्रम से पार्टी नित्य नए ऊंचाइयों छू रही है।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा काशी क्षेत्र के महामंत्री आमोद सिंह “रिंकू”ने कहा कि हमे इस समय अपनी तैयारियां चुनाव को देखकर करनी चाहिये।हमारे बीच कुछ लोग चुनाव के समय आते है और हवा हवाई माहौल बनाकर चले जाते है।कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक डॉ हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता हमारे लिए सबसे अहम है।भाजपा ने सदैव कार्यकर्ताओं को सबसे ऊपर माना है।भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमे कोई परिवारवाद नही है।एक आम कार्यकर्ता पार्टी का पीएम,सीएम से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बन जाता है।उन्होंने कार्यकर्ताओ से पिछले चुनाव पर हुई चूक को सुधारने की अपील किया।उन्होंने कहा कि उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए सदैव कार्य किया है।कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक ब्लॉक प्रमुख सिरकोनी बंसराज सिंह ने कहा कि 2027 में हम सभी कार्यकर्ता मिलकर पार्टी को बड़ी जीत दिलाने का काम करेंगे।उन्होंने जनता के बीच लगातार 20 वर्षो से कार्य करने वाले पूर्व विधायक डॉ हरेन्द्र प्रसाद सिंह की जमकर तारीफ किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि डॉ हरेन्द्र प्रसाद सिंह जैसा कर्मठ कार्यकर्ता पार्टी के लिए काफी अहम है।कार्यक्रम को पूर्व चेयरमैन जफराबाद प्रमोद बरनवाल, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेमनारायण निषाद,पूर्व प्रमुख आशुतोष सिंह,सतीश सिंह आदि ने भी सम्बोधित किया।इसके पूर्व अतिथियों कालेज के संस्थापक स्वामी ब्रह्मदास जी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।इसके पूर्व अतिथियों का मुम्बई से आये उद्योगपति अजित सिंह,राहुल सिंह,सत्यप्रकाश सिंह,रमेश चन्द्र जायसवाल,शशिकांत पाठक,मुन्ना सिंह,शुभम सिंह,सुरेन्द्र चौहान,धर्मराज यादव,वीरेंद्र चौहान,शीतला गिरी,श्रीप्रकाश पाठक,प्रवीण सिंह, शैलेश सेठ,संजय सिंह,डॉ अखिलेश सिंह, विशाल मिश्र आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख सिरकोनी बंसराज सिंह तथा संचालन कृष्णकुमार चौबे ने किया।
    कार्यक्रम में जगतनारायण सिंह,विनय सिंह,अतुल दूबे,पप्पू चौहान, राजेश कुमार श्रीवास्तव, शैलेन्द्र राजभर,अमलेश मौर्य,सचिन प्रजापति,हरेन्द्र सिंह सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad