जौनपुर: सपा केराकत विधानसभा अध्यक्ष नीरज यादव के निधन पर शोकसभा, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि #JaunpurUpdateNews
JaunpurUpdateNews
जौनपुर (उत्तर प्रदेश):समाजवादी पार्टी के केराकत विधानसभा अध्यक्ष नीरज यादव के असामयिक निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में गहरा शोक है। सोमवार को उनके पैतृक गांव गोबरा स्थित आवास पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल सहित जिले और प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी नेताओं ने उनके निधन को संगठन के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया।

"पार्टी के मजबूत स्तंभ थे नीरज यादव" – प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल
शोकसभा में पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने नीरज यादव के बड़े पुत्र विनायक यादव और अन्य परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीरज यादव समाजवादी पार्टी के समर्पित और निष्ठावान सिपाही थे। उन्होंने हमेशा पार्टी की नीतियों और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम किया। संगठन के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। दुख की इस कठिन घड़ी में पूरी समाजवादी पार्टी शोकाकुल परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और परिवार को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।
अधूरा सपना: 'नेताजी' के नाम पर अखाड़ा और मूर्ति स्थापित करने की थी इच्छा
मुलाकात के दौरान नीरज यादव के बेटे विनायक यादव ने प्रदेश अध्यक्ष को बताया कि उनके पिता सपा संस्थापक स्व. मुलायम सिंह यादव 'नेताजी' के विचारों से बेहद प्रेरित थे। उन्होंने नेताजी की एक भव्य मूर्ति भी तैयार करवा रखी है। उनका सपना था कि गांव में नेताजी के नाम पर एक अखाड़े की स्थापना हो, जिसमें यह मूर्ति स्थापित की जाए। परिवार ने इस अधूरे सपने को पूरा कराने का आग्रह किया, जिस पर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने आश्वासन दिया कि पार्टी और संगठन मिलकर जल्द ही इस कार्य को पूरा कराएंगे।
कई विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद
दिवंगत नेता को नमन करने वालों में सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या, शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव, मल्हनी विधायक लकी यादव और केराकत विधायक तूफानी सरोज प्रमुख रूप से शामिल रहे। इनके अलावा भारी संख्या में स्थानीय पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने भी नीरज यादव के सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।