जौनपुर, गोकशी के नाम पर मुस्लिमों को प्रताड़ित कर रही सरकारः रेयाज अहमद #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जौनपुर। आज पूरे प्रदेश में जहां भय, भूख और भ्रष्टाचार का माहौल है, वहीं समाज के अमन पसंद लोगों को विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय के लोगों को प्रताड़ित करने का प्रयास किया जा रहा है।
बीते दिनों गोकशी के नाम पर खेतासराय के बारा खुर्द निवासी नवाब अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद क्षेत्रीय लोगों सहित कांग्रेस नेताओं के दबाव के कारण पुलिस ने जांच पड़ताल कर रिहा किया। इस आशय की जानकारी देते हुये कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव रेयाज अहमद ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक नदीम जावेद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार व प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शाहनवाज आलम के निर्देश पर कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात करके वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त किया।
इस मौके पर युवा प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि कांग्रेस के शीर्षस्थ नेताओं का स्पष्ट मत है कि किसी भी बेगुनाह के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश महासचिव रेयाज अहमद ने कहा कि न्याय की हर लड़ाई में कांग्रेस पार्टी पूरी जिम्मेदारी से खड़ी है। किसी के साथ अन्याय होने नहीं दिया जाएगा।
युवा कांग्रेस के भदोही जिलाध्यक्ष नाजिम अली ने कहा कि समाज के दबे-कुचले लोगों की लड़ाई कांग्रेस पार्टी ने हमेशा लड़ी है। शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शाहनवाज खान ने कहा कि हम लोग जल्द ही जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों से मुलाकात करके यह मांग करेंगे कि भविष्य में गौकशी या अन्य गम्भीर आरोपों में किसी भी निर्दोष को न फंसाया जाए। इस अवसर पर आरिफ खान, लाल प्रताप सिंह, वामिक रेयाज, महमूद खान, होजैफा खान आदि उपस्थित रहे।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।