जौनपुर | सात के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज#jaunpurupdatenews
जौनपुर | बीवीपुर गांव में सोमवार की शाम दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने सात नामजद आरोपितों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। तनाव के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने को गांव में पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं।
थाने में दी गई तहरीर के अनुसार राम अकबाल यादव के घर रहने वाली उनके रिश्तेदार की पुत्री प्रीति गांव में रोज सुबह दूध लेने जाती थी। रास्ते में आरोपित अपने घर के पास उसे अपशब्द कहते थे। इसी को लेकर तीन दिन पहले दोनों परिवारों के बीच मामूली विवाद हो गया था। ग्रामीणों के समझाने पर दोनों पक्षों में सुलह- समझौता हो गया था। इसकी जानकारी मुंबई में रह रहे आरोपित परिवार के शिव पूजन यादव को हुई तो वह सोमवार को हवाई जहाज से घर आ गए। आरोप है कि घर पहुंचते ही वह स्वजनों व तीन बाहरी लोगों के साथ राम अकबाल यादव के घर पर चढ़कर उन्हें व उनके स्वजनों को लाठी-डंडे, राड व हाकी से पीटने लगे। आत्मरक्षार्थ राम अकबाल के स्वजन भी लाठी-डंडे चलाने लगे। मारपीट में दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हो गए। राम अकबाल की पत्नी फूला देवी (36) को घायलावस्था में पीएचसी से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतका के बेटे दीपक यादव की तहरीर पर पुलिस ने शिव पूजन यादव, गौरी शंकर यादव, कृष्णा यादव, विद्या देवी, अनीता देवी, रीना व संदीप यादव के विरुद्ध मारपीट, बलवा व गैर इरादतन हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।