• Breaking News

    जौनपुर | ओझा की धारदार हथियार से प्रहारकर हत्या

     जौनपुर: देवरामपुर गांव में मंगलवार की सुबह चाय पीकर घर लौट रहे ओझा की धारदार हथियार से प्रहारकर हत्या कर दी गई। कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर तहकीकात में जुटी है। सुराग जुटाने को पुलिस ने मौके पर खोजी कुत्ता व फोरेंसिक टीम को भी बुलाया।



    देवरामपुर गांव में दो दशक से ससुराल में रह रहे खुटहन क्षेत्र के शाहपुर सानी गांव के मूल निवासी उमा शंकर यादव (45) करीब छह बजे आम दिनों की तरह घर से कुछ ही दूर स्थित घनश्यामपुर बाजार में साइकिल से चाय पीने गए थे। लौटते समय घर से करीब 150 मीटर पहले ही राम जानकी मंदिर के पास पहुंचे थे कि अज्ञात लोगों ने उनके सिर पर धारदार हथियार से कई प्रहार कर भाग गए। हमले में लहूलुहान उमाशंकर को गिरा देख किसी के शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे स्वजन उन्हें तत्काल बदलापुर सीएचसी ले गए जहां जांच के बाद डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। स्वजन शव लेकर थाने पहुंच गए। उमाशंकर ओझाई-सोखाई करते थे। पुलिस प्रथम ²ष्टया इसे ही कारण मानते हुए सुराग की तलाश में जुटी है। एएसपी (ग्रामीण) त्रिभुवन सिंह, सीओ अशोक कुमार सिंह व कार्यवाहक थानाध्यक्ष संतोष राय, चौकी प्रभारी बृजेश त्रिपाठी ने सहयोगियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतक के स्वजनों से पूछताछ की। खोजी कुत्ता भी घटनास्थल को सूंघते हुए सड़क तक जाने के बाद लौट आया। पुलिस ने उमा शंकर के पुत्र आशुतोष यादव की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    कहीं ओझाई में तो नहीं हुई हत्या

    हत्या कहीं ओझाई -सोखाई के चलते तो नहीं हुई। पुलिस भी यही मान रही है, क्योंकि मिलनसार उमाशंकर की गांव में किसी से कोई रंजिश नहीं थी। मृतक के मोबाइल फोन नंबर को पुलिस ने सर्विलांस पर डाल दिया है। मृतक की पत्नी राज कुमारी के करुण क्रंदन से पूरे गांव का माहौल बोझिल हो गया है। उनके तीन पुत्र आशुतोष (20), आशू (18) व विजय (17) घटना से हतप्रभ हैं। वृद्ध मां चंद्रमा देवी बेसुध हो गई हैं।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad