• Breaking News

    जौनपुर, टीकाकरण का फेज-द्वितीय का सीडीओ ने किया शुभारम्भ #Jaunpur_Update_News

    Jaunpur Update News

    जौनपुर। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम अन्तर्गत एफएमडीसीपी टीकाकरण का फेज-द्वितीय 1 अक्टूबर से प्रारम्भ हो गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा विकास भवन के प्रांगण से किया गया। 

    मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. राजेश कुमार ने बताया कि जनपद हेतु कुल 1121400 डोज टीका प्राप्त हो गया है। खुरपका-मुंहपका टीकाकरण इस अभियान का विकास खण्डवार रोस्टर तैयार कर लिया गया है जिसके अनुसार विकास खण्डों में व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए गठित टीमों द्वारा नियमित निःशुल्क टीकाकरण (रविवार अवकाश को छोड़कर) का कार्य पशुओं में टैंगिंग का कार्य पूर्ण करते हुए किया जा रहा है। टीकाकरण का कार्य 1 अक्टूबर से प्रारम्भ होकर 30 अक्टूबर को समाप्त होगा। उपरोक्त हेतु जनपद के नोडल अधिकारी डा. राजेश कुमार, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशुधन विकास मुख्यालय जौनपुर होंगे जिनका मोबाइल नम्बर 8858314387 है। 

    इस अवसर पर प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. राजेश कुमार, डा. यूएन सिंह, जनपदीय नोडल अधिकारी, डा. संदीप अग्रवाल, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सदर डा. देवेन्द्र यादव, पशु चिकित्साधिकारी मड़ियाहॅू डा. मनोज कुमार, पशु चिकित्साधिकारी सिकरारा अशोक सिंह, बसंत सिंह, मनीष अग्रहरी, रविन्द्र यादव, देवेन्द्र मौर्य, अरविन्द्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

    ad
    ad


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad