जौनपुर, महामारी को देखते हुये आगाम कार्यक्रम स्थगितः अंजुमन हैदरिया #Jaunpur_Update_News
Jaunpur Update News
जौनपुर। अंजुमन हैदरिया मुल्ला टोला की बैठक सोमवार को अध्यक्ष शमसुज्जमा अंसारी के आवास पर हुई जहां वर्तमान की महामारी को देखते हुये आगामी कार्यक्रमों को न करने का निर्णय लिया गया।
इस मौके पर अध्यक्षीय सम्बोधन में डा. शकील अहमद ने कहा कि सुन्नी समुदाय लगातार शासन-प्रशासन के सभी निर्देशों का पालन करता आ रहा है। इस महामारी से निपटने में अपना पूर्ण सहयोग भी दे रहा है।
उन्होंने बताया कि मुहर्रम के भी कार्यक्रम स्थगित कर दिये गये हैं। 28 मुहर्रम का बड़ा ऐतिहासिक जुलूस जो बड़ी मस्जिद में निकलता है, को भी नहीं किया गया। इसी क्रम में अंजुमन हैदरिया ने सहयोगात्मक रवैया अपनाते हुये एक और बड़ी कुर्बानी दी है।
अंजुमन अध्यक्ष शमशुज्जमा ने कहा कि खलील की चादर जुलूस व रात भर चलने वाला जलसा भी स्थगित कर दिया गया है। इसके अलावा सुफियान अहमद, इरफान, शकील मंसूरी सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन मजहर आसिफ पूर्व अध्यक्ष मरकजी सीरत कमेटी व पूर्व सभासद ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय सभासद फैसल सहित कमेटी के सदस्यगण, क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।