जौनपुर अपडेट न्यूज़
केराकत, जौनपुर। स्थानीय कस्बे में स्थित आर्य समाज के प्रांगण में आर्य वीर दल एकेडमी के तत्वावधान में बैडमिण्टन खिलाड़ियों द्वारा नाइट मैच का आयोजन किया गया। मैच का शुभारंभ प्रदेशस्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी राजेश साहू उर्फ राजू ने फीता काटकर किया।
साथ ही दोनों खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुये स्वयं भी बैडमिण्टन खेला। इस मौके पर श्री साहू ने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में किसी एक खेल को अवश्य अपनाना चाहिये। इससे जहां शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं मन-मस्तिष्क दुरूस्त रहता है। इसके पहले उपस्थित लोगों ने श्री साहू का माल्यार्पण करके स्वागत किया। इस अवसर पर खिलाड़ी संतोष, अमरीश, राजा, रदीप, अश्वनी, आमीन, बसंत, असलम, पप्पू, किशन, अमन सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। वहीं नाइट मैच का आयोजन होने से कस्बा सहित अगल-बगल के क्षेत्रों के खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
AD
AD
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।