Jaunpur News: ठेले पर सिलिंडर रख सपा ने निकाला जुलूस
Jaunpur Update News
जौनपुर। पेट्रोल, डीजल और सिलिंडर के बढ़ रहे दाम और महंगाई के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। ठेले पर सिलिंडर और डीजल-पेट्रोल से भरे गैलन रख महंगाई के लिए सरकार की गलत नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।

जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव के नेतृत्व में जिला कार्यालय से शुरू होकर जुलूस कलेक्ट्रेट में खत्म हुआ। यहां सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी सौंपा गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार की नीतियों की वजह से जनता बेबस और लाचार है। अपराध पर नियंत्रण लगाने में सरकार नाकाम है। अराजकता से प्रदेश का हर वर्ग भयभीत है।
प्रदर्शन मेें पूर्व सांसद तूफानी सरोज, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, डॉ. केपी यादव, यशवंता यादव, श्याम बहादुर पाल, राहुल त्रिपाठी, पूनम मौर्या, राकेश मौर्या, इश्तकबाल कुरैशी, रुक्शार अहमद, अनवारुल गुड्डू, दीपचंद राम, शिवजीत यादव, भानु प्रताप मौर्या, गुड्डू सोनकर, अरशद कुरैशी, संजीव यादव, आरबी यादव, रामचंद्र यादव, रमापति यादव, लाल मोहम्मद राईनी आदि शामिल रहे।
उधर, युवा नेता रजनीश मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हाइडिल तिराहे से टीडी कॉलेज गेट तक जुलूस निकाला और सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंककर विरोध जताया। प्रदर्शन में विनोद शर्मा, धीरज यादव, रितेश बिंद, अजय, विकास, शैलेश और राहुल मौजूद रहे।
AD


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।