Jaunpur News: पूर्व सांसद उमाकांत यादव और उनके पुत्र पर गैंगेस्टर, प्रापर्टी होगी सीज
Jaunpur Update News
पूर्व सांसद उमाकांत यादव व उनके पुत्र समेत तीन लोगों पर जनपद के दीदारगंज थाने में गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अब उनकी संपत्तियों को सीज करने की भी तैयारी की जा रही है।
पूर्व सांसद उमाकांत यादव पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उनके पुत्र रविकांत यादव पर छह फरवरी को एसओजी टीम के वाहन में धक्का मारने और फायरिंग का आरोप लगा। तब पुलिस उन्हें कुछ समर्थकों के साथ पकड़कर थाने ले गई और मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। उनके पास से दो लाइसेंसी असलहे व एक चार पहिया वाहन की बरामदगी दिखाई गई थी। इसके बाद से पूर्व सांसद उमाकांत यादव व उनके पुत्र पुलिस के निशाने पर हैं। पूर्व सांसद और उनका पुत्र दोनों जेल में हैं।
संपत्तियों को सीज करने की तैयारी
पुलिस ने गुपचुप तरीके से दीदारगंज थाने में 25 फरवरी को इनके खिलाफ गैंगेस्टर के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसमें पूर्व सांसद उमाकांत यादव, पूर्व सांसद के पुत्र रविकांत यादव के अलावा जौनपुर के विकास अग्रहरि शामिल हैं। गैंगेस्टर का मुकदमा दर्ज करने के बाद महकमा अब उनकी संपत्तियों को सीज करने की तैयारी कर रहा है। एसओ दीदारगंज संजय कुमार सिंह मुकदमा दर्ज कराने की जानकारी देने से लगातार बचते रहे हैं। गैंगेस्टर का मुकदमा 25 फरवरी को दर्ज हुआ लेकिन वे सरायमीर या किसी और थाने में मुकदमा दर्ज कराने की बातें करते रहे।
इस संदर्भ में आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व सांसद उमाकांत यादव, उनके पुत्र रविकांत और विकास अग्रहरी के खिलाफ गैंगेस्टर के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इनकी संपत्ति सीज करने की कार्रवाई की जाएगी, जिसे चिह्नित किया जा रहा है। इन शातिर अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
AD



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।