• Breaking News

    Jaunpur News: संदिग्ध हाल में युवक को लगी गोली, वाराणसी में भर्ती

    Jaunpur Updae News

    डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के थुंही गांव में शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराया गया है। युवक के भाई में अराजक तत्वों पर घर में घुसकर हमले का आरोप लगाया है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए छानबीन में जुट गई है।

    थुंही गांव निवासी मनोज कुमार सिंह (36) अपने भाई अरुण के साथ शुक्रवार की रात दो बजे थाने पहुंचकर पुलिस को गोली लगने की सूचना दी। बताया कि वह घर पर कमरे में सोया था। रात करीब एक बजे पीछे से छत के सहारे घर में घुस कर दो लोगों ने गोली मार दी। गोली जांघ में लगी है। पुलिस ने तत्काल युवक को सीएचसी डोभी पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर भेज दिया। ट्रॉमा सेंटर में ऑपरेशन कर गोली निकाली गई। पुलिस ने बारीकी से घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय सिंह का कहना है कि पूरा मामला संदिग्ध हैं। घर पर गोली चलने का कोई साक्ष्य नहीं मिल रहा है। घटना कहीं और घटित हुई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही सच्चाई सामने आएगी।

    AD

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad