• Breaking News

    जौनपुर में सई नदी में डूबने से दो युवकों की गई जान, नहाने के दौरान गहरे पानी में जा पहुंचा

     JaunpurUpdateNews

    होली के दिन शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर स्नान करते समय सई नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। मृत युवकों के घर हंसी-खुशी का माहौल बोझिल हो गया। स्वजन के करुण क्रंदन से दोनों गांवों का माहौल गमगीन हो गया।

    सुजानगंज प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के फरीदाबाद (बालवरगंज बाजार) निवासी 25 वर्षीय आनंद गुप्ता उर्फ ललऊ होली खेलने के बाद करीब साढ़े तीन बजे कुछ मित्रों के साथ नारीपुर (डीह गड़वार) स्थित कारूवीर घाट पर स्नान करने गया था। स्नान करते समय आनंद गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगा। साथियों के शोर मचाने पर घाट पर मौजूद अन्य लोगों ने बचाने की भरसक कोशिश की, किंतु नाकाम रहे। देखते ही देखते वह डूब गया। खबर लगते ही थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव मय फोर्स पहुंच गए।

    मल्लाहों को तलाश के काम में लगाया। करीब शाम सवा छह बजे शव मिल गया। मृत युवक के पिता रोजी-रोटी के सिलसिले में सूरत (गुजरात) रहते हैं। वह घर मां व छोटे भाई के साथ रहता था। एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही उसकी बड़ी बहन देर रात आ गई। पिता भी सूरत से घर के लिए रवाना हो चुके हैं। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

    बरईपार प्रतिनिधि के मुताबिक मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के सकरा गांव निवासी चंद्र प्रकाश पांडेय का 18 वर्षीय इकलौता पुत्र प्रशांत पांडेय प्रयागराज से बीएससी की पढ़ाई कर रहा था। वह होली की छुट्टी में घर आया था। होली खेलने के बाद प्रशांत कुछ साथियों के साथ गांव में ही नदी में नहाने गया था। गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। साथियों के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने खोजबीन के दौरान करीब 45 मिनट बाद प्रशांत को खोज निकाला। बेहोशी की हालत में मछलीशहर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। डाक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। हादसे से होली की खुशियां मातम में बदल गईं। दो बहनों में वह अकेला भाई था। स्वजन के करुण क्रंदन से ग्रामीणों की आंखें नम हो जा रही हैं।


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad