Jaunpur: राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने जौनपुर के 8 खिलाड़ी नोएडा रवाना। Jaunpur Update News
JaunpurUpdateNews
जौनपुर। आज जौनपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन की मैनेजर स्मिता दबगरवाल एवं कोच अमन दबगरवाल के नेतृत्व में 8 ताइक्वांडो खिलाड़ियों का एक दल गौतमबुधनगर, नोएडा में 7 मई से आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हुआ। प्रतिभागी खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हेतु एस एम एजुकेशनल एकेडमी,

रसूलाबाद की प्रबंधक शिप्रा साहू की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें सफलता के लिए सदैव अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखना चाहिए और निरंतर प्रयास से ही सफलता हमारे कदम चूमेगी। इस अवसर पर विपणन अधिकारी अनिल गुप्ता, पूर्व ताइक्वांडो कोच अरविंद सिंह, अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी शिवाली सिंह ने अपने उद्बोधन से खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
टीम के कोच अमन दबगरवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के सहयोग से शहीद विजय प्रताप स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, गौतम बुद्ध नगर में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का उद्घाटन केंद्रीय खेल मंत्री माननीय अनुराग ठाकुर करेंगे जिसमें जौनपुर से प्रिया, आयुषी मौर्य, वागीशा सिंह, सेजल मौर्य, श्रेयांशी साहू, दिव्यांग दबगरवाल, कुलदीप यादव और देवांशवर्धन प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिनंदन त्रिपाठी ने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रतन साहू भाई जी, सत्येंद्र साहू, आशीष त्रिपाठी, अभिनव मोदनवाल, संजय पाल, हिमांशु कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।