• Breaking News

    कोरोना ब्रेकिंग: भारत में नए मामलों में उछाल - Jaunpur Update News

     JaunpurUpdateNews
    भारत में एक बार फिर धीरे-धीरे कोरोनावायरस (Coronavirus in India) के मामले बढ़ने लगे हैं. देश में पिछले 24 घंटे में 3,545 नए कोविड मामले सामने आए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) द्वारा जारी आंकड़ों से इसकी जानकारी मिली है.


    आंकड़ों के मुताबिक, 3,545 नए कोविड मामले रिपोर्ट होने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या 4,30,94,938 पहुंच गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि गुरुवार की तुलना में आज नए कोविड मामलों में 8 फीसदी का इजाफा हुआ है. देश में गुरुवार को 3,275 नए कोविड मामले सामने आए थे, जबकि 55 लोगों ने कोरोना के चलते अपनी जान गंवाई थी.


    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना से 27 लोगों की मौत हुई है. अगर कोरोना मृतकों की संख्या की तुलना कल के आंकड़ों से करें तो पता चलता है कि पिछले 24 घंटे में कम लोगों ने जान गंवाई है. अभी तक देश में 5,24,002 लोगों ने कोविड के चलते अपनी जान गंवाई है. आंकड़ों के मुताबिक, डेली पॉजिटिविटी रेट 1.07 फीसदी पर है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.70 फीसदी पर है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि एक दिन में 3,549 लोगों ने कोरोना को मात दी है. इस तरह अभी तक कोरोना से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,25,51,248 हो गई है. देश में रिकवरी रेट 98.74 फीसदी पर पहुंच गया है.



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad