• Breaking News

    बहू पर आता था भूत...वो देर रात उठकर चिल्लाती थी, मुझे लगता था डर, कातिल ससुर की कहानी सुन कैदी भी हैरान - Jaunpur Update News

    JaunpurUpdateNews 
    कानपुर के रामबाग में बुधवार रात बेटे और बहू की गला रेतकर हत्या करने के आरोपी दीप तिवारी को शुक्रवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। जेल प्रशासन ने दोहरे हत्याकांड के आरोपी दीप को आईसोलेशन बैरक में रखा है। उसकी उम्र और कांड सुनने के बाद कई शातिर भी सख्ते में हैं। वहां भी दीप तिवारी अन्य कैदियों को भूत प्रेत की कहानियां सुनाता रहा। बोला कि उसकी बहू पर भूत का साया था।


     वह देर रात में उठकर चिल्लाने लगती थी। आसपास रहने वाले लोग इकट्ठा हो जाते थे। वह अजीब तरह से अपनी गर्दन और हाथ पैर हिलाने लगती थी और फिर कहती थी सब तबाह कर दूंगी।

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    उसे ऐसे देखकर डर भी लगता था। लेकिन अब मैंने डर खत्म कर दिया है। वहीं, पुलिस उसे मानसिक रोगी बता रही है। 


    तो..तुम भी ऐसा ही करते
    दीप को अपनी करतूत पर कोई पछतावा नहीं है। उसने बंदियों से कहा कि मेरे जैसे जीवन जिया होता तो तुम लोग भी ऐसा ही करते। मुझे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। वह आराम से रह रहा है और जेल में जो खाना बन रहा है वह उसे ठीक से खा पी भी रहा है।

    छोटे बेटे ने दी मुखाग्नि
    शिवम और जूली का अंतिम संस्कार भैरव घाट पर हुआ। शिवम के मानसिक रूप से कमजोर भाई मोनू ने दोनों को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के बाद उसके चाचा उसे अपने साथ कन्नौज ले गए। मोनू की स्थायी व्यवस्था के लिए पुलिस अधिकारियों ने कुछ एनजीओ से संपर्क किया है। 

    आपको बता दें कि कानपुर के रामबाग में बुधवार रात पिता ने सोते वक्त अपने बेटे और बहू का धारदार चाकू से गला रेत दिया था । दोनों तड़पते रहे और वह तब तक वहां बैठा रहा जब तक उनकी जान नहीं चली गई। गुरुवार सुबह उसने बेटे-बहू की हत्या होने का ड्रामा किया। 

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने चंद घंटे बाद वारदात का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में वारदात कबूली है। आपसी विवाद, आर्थिक तंगी समेत कई छोटे-छोटे कारण हैं, जिनकी वजह से आरोपी ने वारदात को अंजाम देने का दावा किया है। 

    इस तरह वारदात को दिया अंजाम, फिर रची कहानी
    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि शिवम व जूली के अलावा घर में शिवम का पिता दीप कुमार व बड़ा भाई मोनू (मानसिक रूप से कमजोर) रहता है। बुधवार रात करीब 11 बजे मोनू छत पर सोने चला गया। इधर कमरे में शिवम, जूली सो गए। दीप कमरे में ही था लेकिन वह जागता रहा।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad