• Breaking News

    जौनपुर में सराफा कारोबारी के एक और लुटेरे को पुलिस ने कर्नाटक से पकड़ा, एक को गत सप्ताह लाई थी गुजरात से - Jaunpur Update News

     JaunpurUpdateNews
    पुलिस ने गत 22 मार्च को बरसठी के गहली कठेरवां गांव के पास सराफा कारोबारी से हुई लूट में शामिल एक और अपराधी को कर्नाटक से गिरफ्तार किया है।

    एक लुटेरे को पिछले सप्ताह गुजरात से पकड़कर लाई थी। पुलिस ने इनके पास से वारदात में प्रयुक्त तमंचा, बाइक, लूटी गई नकदी व जेवर बरामद करने का दावा किया है। एक और वांछित की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    एएसपी (ग्रामीण) शैलेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में सोमवार को पत्रकारों को बताया कि निगोह निवासी सराफा व्यवसायी रूपेश सेठ से तमंचे के बल पर नकदी व आभूषणों की लूट हुई थी। वह घनापुर से दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। एसओजी की सर्विलांस टीम ने मोबाइल फोन के बीटीएस से लोकेशन के आधार पर लुटेरों को चिह्नित किया। एक आरोपित अभिषेक पांडेय उर्फ भीम निवासी चनेथू थाना सरायममरेज प्रयागराज को गत नौ मई को सूरत (गुजरात) से पकड़कर लाई। उसके पास से लूट के 6170 रुपये बरामद हुए थे। उसे 13 मई को जेल भेज दिया गया था।

    दूसरे आरोपित प्रवीण मिश्र निवासी बभनियांव थाना मीरगंज को पुलिस ने दस मई को कर्नाटक के खान कटरा बंगलुरू से धर दबोचा। ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आई। उसके पास से लूट के 6420 रुपये व आभूषण के अलावा तमंचा व अपाचे बाइक बरामद हुई। तीसरे आरोपित आदर्श सिंह निवासी बेहड़ा थाना केराकत की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। प्रवीण मिश्र के विरुद्ध बरसठी व मीरगंज थानों में लूट, चोरी, गुंडा एक्ट, रंगदारी के सात जबकि आदर्श सिंह के विरुद्ध चंदवक में लूट, गैंगस्टर एक्ट, धोखाधड़ी के चार मुकदमे दर्ज हैं। घटना को अंजाम देकर प्रवीण कर्नाटक भाग गया था।

    सराफा व्यवसायी से लूट के राजफाश को गठित की गई पुलिस टीमें

    बरसठी झिंगुरिया गांव के पास रविवार को दिनदहाड़े सराफा कारोबारी को तमंचे के बट से जख्मी कर 50 हजार रुपये के आभूषण व नकदी लूटने वाले बदमाशों का पुलिस दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं पा सकी है। राजफाश कर लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए गठित कई पुलिस टीमें खाक छान रही हैं। परियत निवासी सत्यम सेठ की जयरामपुर में राज ज्वेलर्स के नामक से दुकान है। सत्यम सेठ दोपहर घर से दुकान जा रहे थे। रास्ते में करीब 12 बजे झिंगुरिया गांव के पास तीन बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। देरशाम पुलिस पीड़ित व्यापार की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध लूट का मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad