Jaunpur: पुरानी पेंशन बहाली के लिए सभी शिक्षक अनवरत संघर्ष के लिए तैयार रहें
जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का पुरानी पेंशन बहाली, चिकित्सकीय सुविधा सहित नौ सूत्रीय मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर विशाल एक दिवसीय धरना शांति वार्ता के साथ संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह एवम् जिला मंत्री प्रमोद कुमार सिंह जिलाधिकारी जौनपुर के प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवम् पूर्व शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह ने शिक्षकों का आह्वान किया कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए सभी शिक्षक अनवरत संघर्ष के लिए तैयार रहें। सभी मंडलों के जनपदों में अलग अलग तिथियों में धरने के माध्यम हम सरकार को चेतावनी देना चाहते हैं कि पुरानी पेंशन की मांग कोई भीख नहीं शिक्षक एवम् कर्मचारियों का जायज हक है।समाज की लंबे समय तक किए गए सेवा का ऋण है जो पेंशन देकर उतारा जाता है। शेयर आधारित एनपीएस योजना की दुर्गति तय है क्योंकि जिस तरह का यह रिटर्न दे रहा है इससे किसी का भला नहीं हो सकता।
प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह ने कहा कि वित्तविहीन को मानदेय देने की सहमति के बाद भी सरकार ने इसे नहीं दिया। जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह ने बताया कि चिकिसीय सुविधा,स्थानांतरण में सरलीकरण,मूल्यांकन पारिश्रमिक को सीबीएसई के बराबर करने की मांग पर 9मार्च 2019 को सहमति के बाद भी मुकर गई। जिला मंत्री प्रमोद सिंह ने संचालन करते हुए वाराणसी मण्डल में बाकी जनपदों की तुलना करते हुए कहा की जनपद में जून 2019 के बाद की कटौती का पैसा कोई राशि प्रान खातों में नहीं डाली गई।
यह कार्यालय की घोर लापरवाही है।इसे एक महीने में अद्यतन अपडेट नहीं किया तो बड़ा संघर्ष इस एक मात्र मुद्दे पर ही किया जाएगा । इस धरने को प्रांतीय मंत्री अजय प्रकाश सिंह, , संरक्षक संकठा सिंह, जे पी राय, संतसेवक सिंह,अशोक श्रीवास्तव,वीरेंद्र सिंह, दिनेश चक्रवर्ती,प्रविंद सिंह, राम प्रकाश सिंह,जय प्रकाश सिंह,राजेश यादव रणंजय सिंह चंद्रप्रकाश दुबे, संतोष सिंह, ब्रह्मदेव यादव,मनोज चौबे आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर संजय सिंह,सुधीर राय,हरिश्चंद्र पांडे,प्रवीण सिंह,शशि भूषण चौबे,अजीत सिंह,उपेंद्र सिंह,रामजीत,आजम दिनेश चौहान धर्मेंद्र सिंह,दयाशंकर सिंह,आशीष मिश्रा, जी एन शाक्य,दिलीप सिंह, दिनेश चक्रवर्ती,दिलीप कुमार सिंह,प्रवीण,संदीप सिंह, शशिकांत तिवारी,संदेश सिंह,रमाकांत,सिंह, कृष्णमोहन यादव,सुदीप सिंह, राजेश यादव,धर्मेंद्र शुक्ला,,राघवेंद्र यादव,नरेंद्र सरोज,कैलाश यादव, बृजेंद्र,हरेंद्र यादव,अजय तिवारी,रिपुसुदन सिंह,संतोष सिंह, तेजबहादुर आदि मौजूद रहे।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।