करोड़पति महिला चर्चा में, जेल गई, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे
जिसके बाद इस महिला को गिरफ्तार किया गया. यह मामला ऑस्ट्रेलिया का है. उद्यमी सवाना डेजली (45 ) को गंभीर आरोप के बाद जून में गिरफ्तार किया गया था. वह जाने-माने हॉर्स ब्रीडर रॉस डेजली की बेटी हैं. सवाना पर आरोप है कि उन्होंने गैरकानूनी तौर पर किशोर संग संबंध बनाए. वहीं इस किशोर को चुप रहने की भी धमकी दी. सवाना को चाइल्ड एब्यूज यूनिट ने 27 जून को गिरफ्तार किया था.
इसके बाद से ही वो जेल में थी. जेल में बंद सवाना जब कोर्ट में पेश हुई तो उन्होंने गुहार लगाते हुए कहा- उनके करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है. ऐसे में उन्हें जमानत दे जी जाये. वहीं सवाना की मां कैंसर से भी ग्रस्त है. कोर्ट ने महिला के वकील की दलील सुनने के बाद जमानत दे दी. 25 जुलाई को उन्हें डाउनिंग सेंटर लोकल कोर्ट (सिडनी, ऑस्ट्रेलिया) में पेश किया गया.
सवाना के वकील ने कोर्ट में कहा कि उन्हें जल्द जमानत पर रिहा किया जाए. वकील ने दावा किया कि सवाना की मानसिक हालत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है. वहीं वकील ने इस दौरान 79 लाख रुपए जमानत के तौर पर देने की पेशकश की.
सवाना ने भी कोर्ट में गुहार लगाते हुए कहा, उनको नुकसान हो रहा है. कोर्ट में इस दौरान यह भी बताया गया कि सवाना की मां ओवेरियन कैंसर से पीड़ित हैं. उनको सवाना की जरूरत है. जेल में रहने से सवाना के बिजनेस को तो नुकसान होगा ही, वहीं उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ेगा.
सवाना के वकील ग्रैबिएयल बशीर ने कोर्ट को आगे यह भी बताया, 'केवल वही हैं जो अपने नए उत्पादों और रीब्रांडिंग पर काम कर सकती हैं'. हालांकि, पुलिस ने इस मामले में कहा कि उनके पास इस बात के पर्याप्त सबूत हैं कि सवाना ने यह हरकत की. पुलिस ने सवाना का फोन भी टेप किया था. सवाना ने इस किशोर को चुप रहने की धमकी भी दी थी,
वहीं पुलिस को बरगलाने के लिए यह भी कहा था कि दोनों में संबंध आपसी सहमति से बने थे. मजिस्ट्रेट एलिसन विने ने वकील की कोर्ट में दलील सुनने के बाद 79 लाख रुपए जमानत के तौर पर स्वीकार कर लिए और उन्हें जमानत दे दी. मजिस्ट्रेट ने कहा वह इस बात से संतुष्ट हैं सवाना समाज के लिए कोई खतरा नहीं है. जैसे ही सवाना को जमानत मिली,
वह अपनी कुर्सी से उछल पड़ी और उन्होंने कई बार कोर्ट को 'धन्यवाद' कहा. इस दौरान कोर्ट परिसर में उनके पिता भी मौजूद थे. सशर्त जमानत मिलने के बाद सवाना अब अपना बिजनेस कर सकेंगी.

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।