• Breaking News

    22 साल की महिला टीचर को स्कूल काम के बहाने होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर कर दिया वायरल, फिर जो हुआ

    जिले में एक शिक्षिका के साथ यौन शोषण के आरोपी शिक्षक नेता को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि तिलहर थाना क्षेत्र एक गांव की 22 वर्षीय शिक्षिका कपसेडा गांव के विद्यालय में कार्यरत है। 


    इसी विद्यालय के प्रबंधक पति और अशासकीय विद्यालय शिक्षक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने पीड़िता को विद्यालय कार्य के बहाने शाहजहांपुर के एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। 

    उन्होंने बताया कि इसके बाद पीड़ित शिक्षिका 26 जुलाई की रात रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। इस मामले में पीड़िता के पिता ने आरोपी पर पीड़िता का अपहरण करने तथा दुराचार करने का मामला तिलहर थाने में दर्ज कराया था।

    आनंद ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर लिया है तथा अदालत में उसका बयान दर्ज कराने के बाद बुधवार को आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad