• Breaking News

    Jaunpur: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नए जिलाध्यक्ष बने डॉ प्रदीप सिंह #JaunpurUpdateNews


    जौनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा जौनपुर का द्विवार्षिक अधिवेशन पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह जौनपुर में संपन्न हुआ जिसके मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जौनपुर एवं विशिष्ट अतिथि परिषद के प्रदेश अध्यक्ष इं. हरि किशोर तिवारी एवं प्रदेश महामंत्री शिवबरन सिंह यादव रहे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े सैकड़ों संगठनों के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अतिथियों का स्वागत गाजे-बाजे एवं पुष्प वर्षा के साथ पूरे उत्साह,जोश खरोश एवं समर्पण के साथ किया। 
    प्रथम सत्र में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने अपने कार्यकाल के दौरान कर्मचारी हित में किए गए विभिन्न संघर्षों एवं उसके सकारात्मक परिणामों हेतु अनवरत सहयोग देने के लिए जनपद के समस्त कर्मचारी संगठनों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जौनपुर ने उपस्थित कर्मचारी संगठनों को संबोधित करते हुए उनसे अपने प्रशासनिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा से करने के साथ ही कर्मचारियों की सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु माह में एक विशेष दिवस निर्धारित करने की बात कही। 

    परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष एवं महामंत्री ने कर्मचारियों से एक होकर शक्तिपुंज के रूप में कार्य करने की अपील किया तथा पुरानी पेंशन बहाली की दिशा में केंद्रीय स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। दीप प्रज्वलन,स्वागत एवं विभिन्न पदाधिकारियों के उद्बोधन सत्र के समापन के पश्चात द्वितीय सत्र में चुनाव अधिकारी प्रदेश महामंत्री शिव बरन सिंह यादव की देखरेख में जनपद की नयी कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया संपन्न की गयी जिसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया।

    डॉ प्रदीप सिंह जिला अध्यक्ष

    इं.राजकुमार गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष

    देवेश कुमार यादव जिला मंत्री

    अमर बहादुर यादव संप्रेक्षक

    डॉ फूलचंद कनौजिया उपाध्यक्ष

    राजेश यादव उपाध्यक्ष

    जयप्रकाश गुप्ता उपाध्यक्ष

    धर्मेंद्र सिंह उपाध्यक्ष

    सभाजीत यादव उपाध्यक्ष

    रामकृष्ण पाल कोषाध्यक्ष

    शरद पटेल संगठन मंत्री

    सुजीत विश्वकर्मा संयुक्त मंत्री

    जनपद के समस्त महत्वपूर्ण घटक संवर्गों के पदाधिकारियों एवं पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक मंडल की गरिमामयी उपस्थिति में प्रांतीय महामंत्री द्वारा जनपद की निर्विरोध निर्वाचित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी।

    निर्विरोध नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह ने उपस्थित सभी संगठनों के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कर्मचारी हितों की सुरक्षा के लिए सदैव सजग एवं तत्पर रहने का संकल्प संदेश दिया एवं प्रांतीय आह्वान पर तन मन धन से सतत संघर्षशील रहने का संदेश केंद्रीय नेतृत्व को दिया।

    अधिवेशन का संचालन जिला मंत्री चंद्रशेखर सिंह ने किया एवं पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सीबी सिंह ने समस्त आगंतुक कर्मचारियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अधिवेशन में राजबली यादव,हीरालाल आजाद, कृष्णकांत तिवारी, अशोक कुमार मौर्य, सरिता सिंह, ओमप्रकाश सिंह, इं. बेचन मिश्र, रामबचन मौर्य, 

    प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप अस्थाना, राम अवध लाल, विजय भान यादव, मनमोहन लाल, महालक्ष्मी वर्मा, सुमन्त श्रीवास्तव, राजीव कुमार रोशन, एस के यादव, शैलेंद्र विक्रम सिंह माझिल, डॉ के के सिंह दीपू, शिव मोहन श्रीवास्तव, सूरज प्रजापति, संजय पाठक,केसरी प्रसाद गौतम, अजय सिंह,सरताज सिंह, कल्लू कामरेड, पी एन सिंह, ममता यादव,ओम प्रकाश यादव, मो. यूनुस, संजय श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार मिश्र, डॉ रामकृष्ण यादव, दुर्गेश तिवारी, प्रदीप श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह, तेज बहादुर,रामलाल पाल, प्रमोद शर्मा,अजय मौर्या, प्रमोद अग्रहरी बबलू, राजबली पाल, राजेश यादव, सत्य प्रकाश सिंह, सुरेंद्र यादव सोनू, ब्रह्मजीत सिंह, नंदकिशोर, ओंकार नाथ मिश्र,शेषनाथ सिंह, रंजीत सिंह,अजय राजभर सहित सैकड़ों कर्मचारियो एवं अधिकारियों ने सहभागिता किया।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad