Jaunpur: ग्रामप्रधान व प्रधानाध्यापक की मेहनत ने स्कूल को दी नई दिशा #JaunpurUpdateNews
जौनपुर।आमतौर पर सरकारी कम्पोजिट विद्यालयों की हालत पूरे उत्तर प्रदेश में खस्ताहाल समझी जाती है. शिक्षा की गुणवत्ता के कारण लोग अपने बच्चों को पढ़ाने के बजाय कान्वेंट स्कूलों में पढ़ाना ज्यादा बेहतर समझते हैं, जबकि सरकार प्राथमिक स्कूलों में मुफ्त शिक्षा देने के साथ कापी किताब और अन्य संसाधन मुक्त दे रही है. हम बात कर रहे हैं जौनपुर जिले के रामनगर ब्लाक क्षेत्र स्थित जेठपुरा कम्पोजिट विद्यालय की.
यहां तैनात प्रधानाध्यापक और ग्राम प्रधान की मेहनत और लगन ने सरकारी विद्यालय को स्मार्ट विद्यालय की शक्ल दे दी. यह विद्यालय किसी भी तर्ज कॉन्वेंट स्कूल से कम नहीं. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए
ग्राम प्रधान कुमकुम अनुराग सिंह ने कहा की सम्पन्न परिवार के बच्चे अच्छे विद्यालय में पढ़ लेते हैं लेकिन गरीब घर के बच्चों को आधुनिक सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं जिसके लिए आज विद्यालय में आधुनिक सुविधाओं के 4 स्मार्ट टीवी विद्यालय को दिया गया है
और आगे जिस भी चीज की आवश्यकता पड़ेगी मेरे तरफ से सदैव सहयोग मिलेगा जिससे यहां के बच्चे पढ़कर क्षेत्र व जनपद का नाम रोशन करें । प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश मिश्रा ने ग्राम प्रधान को स्मृति चिन्ह व पुरातन छात्र प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ग्राम प्रधान ने बच्चों के अच्छी शिक्षा के लिए जो आज कार्य किया है
उससे क्षेत्र में यह विद्यालय का एक अलग पहचान बनेगी यदि ऐसे जनप्रतिनिधि हर ग्राम में हो तो गांव डिजिटल व विकसित बन जाएगा और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इस स्मार्ट टीवी से बच्चों की पढ़ाई में मदद मिलेगी इस अवसर पर अध्यापक व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।