Jaunpur: मुंगरा नगर में बैंड बाजे, हाथी घोड़े के साथ निकली श्री राम जी की भव्य बारात #JaunpurUpdateNews
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर के मोहल्ला गुड़हाई श्री रामलीला कमेटी की ओर से गाजे- बाजे, हाथी ,घोड़े के साथ मंगलवार देर शाम को श्री राम जी की बारात निकाली गई जिसमे उनके साथ लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न भी रथ पर सवार थे। बारात नगर के साहबगंज स्थित सिद्धि सदन के सामने से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए श्री रामलीला मैदान गुड़हाई पहुंची।
इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने बारात का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया तत्पश्चात् श्री राम विवाह का सजीव मंचन हुआ। भगवान के रथ का पूजन अर्चन के बाद सपत्नी रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पशुपतिनाथ (मुन्ना ) ने बारात को रवाना किया। बारात चलते समय मुख्य मार्ग पर श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा हर कोई भगवान को अपलक निहारता ही रह गया। रथ के आगे बाराती डीजे के साथ नाचते गाते चल रहे थे।
बारात के साथ रोड लाइट की भव्य सजावट लोगो का मन मोह लिया। रास्ते में लोगों ने भगवान के रथ पर पुष्पों की वर्षा कर रहे थे। बारातियों की जगह जगह स्वागत और जलपान की व्यवस्था की गई थी। बारात रामलीला स्थल पर पहुंचने पर मिथिला नरेश राजा जनक के रूप में समिति के अध्यक्ष पशुपतिनाथ मुन्ना, महंत संगम लाल गुप्त व डायरेक्टर लाल बहादुर सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने बारात का मल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। भगवान को रथ से उतारकर रामलीला मंच तक ले गए। राम, लक्ष्मण,
भरत व शत्रुघ्न का विवाह क्रमश: सीता ,उर्मिला, श्रुत्कीर्ति व मांडवी के साथ सम्पन्न होने का सजीव मंचन हुआ। वरमाला गले में पड़ते ही जय सीता राम के जयकारों से पूरा रामलीला परिसर गूंज उठा। समिति के अध्यक्ष पशुपतिनाथ मुन्ना की धर्मपत्नी निकुंज जी गुप्ता ने लावा परछन किया। रामलीला में राजा दशरथ - शिवप्रसाद ,सुमंत - अभिषेक ,वशिष्ठ - मयंक, राम - चंदन, लक्ष्मण - शिवम, भरत - विश्वास ,शत्रुघ्न - सूरज ,विश्वामित्र - अजय ,सीता - कृष्ण गोपाल ,उर्मिला - दिव्यांशु ,मांडवी - शिवांक , सुतकीर्ति - दिशु व महंत संगम लाल ने भूमिका निभाई। बारात का संचालन आकाश गुप्ता (गोलू) तथा मंच का संचालन राजीव कुमार गुप्त ने किया। बारातियों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। रामलीला कमेटी की तरफ से वर पक्ष को टीवी,बेड, आलमारी सहित अन्य उपहार भी भेट किया गया। मंगल गीतों से रामलीला परिसर गूंजायमान हो उठा।
व्यवस्था में डायरेक्टर लाल बहादुर सिंह ,क्रांति गुप्ता, देवी प्रसाद गुप्त ने विशेष सहयोग दिया। इस दौरान मुख्य रूप से चेयरमैन शिव गोविंद साहू, सभासद आलोक कुमार गुप्ता (पिंटू), उदय सिंह (रिंटी) , त्रिजुगीनारायण, पूर्व चेयरमैन कपिल मुनि गुप्त, शैलेंद्र साहू, विजेंद्र जायसवाल, मनोज जायसवाल, राजकुमार नेता, जगदंबा जायसवाल, विशंभर दुबे व परवेज लंबू आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।