• Breaking News

    15 साल की उम्र में मां का कत्ल, 3 शादी-13 बच्चे, रहमान कैसे बना डकैत? #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News 

    जौनपुर अपडेट न्यूज, नई दिल्ली। आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' थिएटर्स में छाई हुई है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना की एक्टिंग ने लोगों को दीवाना बनाया हुआ है। 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना की एंट्री और उनके डांस ने थिएटर्स में दर्शकों को सीटी बजाने पर मजबूर कर दिया।

    अक्षय खन्ना ने धुरंधर में रहमान डकैत का किरदार निभाया है। रहमान डकैत वह खतरनाक शख्स है, जिसने 15 साल की उम्र में ही अपनी सगी मां का कत्ल कर दिया था।

    रहमान डकैत की इनसाइड स्टोरी
    आदित्य धर की फिल्म धुरंधर में रहमान डकैत खतरनाक खलनायक दिखाया गया है, लेकिन इस शख्स की इनसाइड स्टोरी इससे भी ज्यादा भयावह है। रहमान डकैत का जन्म 1976 में कराची के ल्यारी में हुआ था। पाकिस्तान का ये इलाका गैंग वार और क्राइम के लिए कुख्यात है।

    बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, रहमान डकैत, डैड मोहम्मद और उसकी दूसरी पत्नी खदीजा का बेटा था। इसका परिवार पहले से ही अंडरवर्ल्ड से जुड़ा था। रहमान डकैत का पहले नाम अब्दुल रहमान था। डैड मोहम्मद और उनके भाई ड्रग ट्रेड करते थे।

    ल्यारी के पूर्व एसपी फयाज खान ने बीबीसी को बताया कि इस बिजनेस में कई गैंग शामिल थीं, जिनके बीच राइवलरी थी। ये राइवलरी कभी भी खून-खराबे में बदल जाती थी। एक बार इस राइवलरी में रहमान बलूच के अंकल ताज मोहम्मद की हत्या हुई। इसे बाबू डकैत गैंग के लोगों ने मार गिराया।

    13 साल की उम्र में पहला गुनाह
    रहमान डकैत कितना खूंखार आदमी था, इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसने 13 साल की उम्र में ही एक शख्स के छुरा मार दिया था। उस शख्स का गुनाह केवल ये था कि उसने रहमान डकैत को पटाखे छुड़ाने से मना किया था। दो साल बाद ही रहमान डकैत कातिल बन गया। रहमान ने एक झगड़े में दो ड्रग पैडलर को मार डाला था।

    रहमान डकैत ने किया मां का कत्ल
    रहमान डकैत केवल ड्रग पैडलर को मारने से ही नहीं रुका। कुछ महीनों में ही रहमान पुलिस कस्टडी से भाग गया। पुलिस की गिरफ्त से भागने के बाद रहमान ने अपने घर के अंदर ही मां खदीजा की गोली मारकर हत्या कर दी। रहमान डकैत ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी मां को इसलिए मारा है, क्योंकि वह पुलिस को जानकारी दे रही थी।

    1995 में रहमान डकैत को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन 2.5 साल जेल की सजा काटने के बाद रहमान फरार हो गया। वह बलूचिस्तान में जाकर रहने लगा और वहां उसने अपराध की एक नई दुनिया बसा दी।

    3 बीवी और 13 बच्चे
    रहमान डकैत ने तीन शादियां कीं, जिनसे उसके 13 बच्चे हुए। रहमान डकैत साल 2000 की शुरुआत तक ही ल्यारी की ताकतवर गैंग का बादशाह बन गया था। साल 2006 तक रहमान डकैत के पास अपार दौलत हो गई। इस गैंगस्टर के पीछे राजनीतिक प्रभाव भी देखा गया। रहमान ने केवल बलूचिस्तान और कराची में ही प्रॉपर्टी नहीं खरीदी, बल्कि ईरान तक इस गैंगस्टर ने अपना डेरा डाला।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad