CLAT-2026 में समीक्षा सिंह की शानदार सफलता, ऑल इंडिया 45वीं रैंक से बढ़ाया जौनपुर का मान #JaunpurUpdateNews
JaunpurUpdateNews 

जौनपुर अपडेट न्यूज, जौनपुर। जिले की होनहार बेटी समीक्षा सिंह ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT)-2026 में संपूर्ण भारत में 45वां स्थान प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जौनपुर जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।
समीक्षा सिंह मूल रूप से ग्राम फत्तूपुर, पोस्ट बदलापुर, जनपद जौनपुर की निवासी हैं। वह बदलापुर के प्रतिष्ठित शिक्षाविद् स्वर्गीय शेर बहादुर सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज की सुपौत्री हैं। इसके साथ ही वह पूर्व ब्लॉक प्रमुख बदलापुर ओमप्रकाश सिंह एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीमती माधुरी सिंह की नातिन हैं।

समीक्षा के पिता नीलेश सिंह एवं माता श्रीमती रजनी सिंह ने बेटी की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उसकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने बताया कि समीक्षा शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं और कानून के क्षेत्र में आगे बढ़कर देश की सेवा करने का सपना संजोए हुए हैं।

समीक्षा सिंह की सफलता की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों द्वारा बधाइयों का तांता लग गया। क्षेत्र के गणमान्य लोगों और शिक्षाविदों ने भी उनकी इस उपलब्धि को जौनपुर जिले के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
समीक्षा की यह सफलता निश्चित रूप से जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।